सागर नगर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 28 फरवरी को कर्रापुर आएंगे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने तैयारी बैठक ली
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षजीतू पटवारी के सागर जिले के कर्रापुर ग्राम में संत रविदास जयंती समारोह में शामिल होने के लिए 28 फरवरी को आगमन हो रहा है। उनके सागर में आगमन को लेकर जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के नेतृत्व में गुरुवार शाम 4 बजे कांग्रेस कार्यालय, राजीव गांधी भवन में कांग्रेस जनों की बैठक संपन्न हुई।