सागर नगर: डॉक्टर हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्पेनिश भाषा का पाठ्यक्रम शुरू होगा, विद्यार्थी और शिक्षक ले सकेंगे प्रवेश
डॉक्टर हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में जल्द स्पेनिश भाषा की पढ़ाई शुरू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पेन के जेन विश्वविद्यालय के साथ गुरुवार को ऑनलाइन बैठक में स्पेनिश भाषा के ऑनलाइन प्रारंभिक पाठ्यक्रम शुरू करने को लेकर सहमति जताई है। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए उपलब्ध होगा।