सीकर: वार्ड नंबर 46 में पानी की समस्या को लेकर कृषि उपज मंडी के सामने पानी की टंकी पर चढ़े दो युवक
Sikar, Sikar | Mar 24, 2024 कृषि उपज मंडी के सामने अवस्थित पानी की टंकी पर आज दो युवक चढ़ गए। वार्ड नंबर 46 में पानी की समस्या को लेकर लंबे समय से कॉलोनी वासी परेशान हैं। जलदाय विभाग द्वारा इसपर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। युवकों की मांग है कि जब तक कॉलोनी में पानी की सप्लाई नहीं होगी, तब तक नीचे नहीं उतरेंगे।