सीकर: महिला थाने में पीड़िता ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का मुकदमा, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Sikar, Sikar | Mar 23, 2024 जिला मुख्यालय स्थित महिला थाने में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना एवं घर से निकालने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए परेशान करते हैं व दहेज नहीं मिलने पर उसे घर से निकाल दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।