सीकर: सुभाष चौक स्थित रघुनाथ जी मंदिर में फाग उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु रही मौजूद
Sikar, Sikar | Mar 23, 2024 सीकर जिला मुख्यालय के सुभाष चौक स्थित रघुनाथ जी मंदिर में शनिवार को फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस फाग उत्सव कार्यक्रम में स्थानीय भजन मंडली ने होली के सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। फाग उत्सव कार्यक्रम में मंदिर में फूलों की होली भी खेली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु मौजूद रही।