सीकर: भढाढ़र बाईपास पर स्कॉर्पियो और जीप की टक्कर में दो युवकों की हुई मौत एक युवक हुआ घायल
Sikar, Sikar | Mar 24, 2024 सीकर के भढाढ़र बाईपास पर देर रात स्कॉर्पियो और जीप की टक्कर में जीप सवार दो युवकों की मौत हो गई वही स्कॉर्पियो में सवार एक युवक घायल हो गया।जानकारी के अनुसार इस हादसे में जीप में सवार युवक विनोद कुमार की तो मौके पर ही मौत हो गई वही दूसरे युवक रामस्वरूप ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।