सीकर: पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा बोले मोदी शेर की खाल ओढ़ कर शेर बना
Sikar, Sikar | Mar 23, 2024 पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शेर नहीं है। मोदी जी शेर की खाल ओढ़ कर शेर बना हुआ है। डोटासरा ने यह बात सीकर के इंदिरा गांधी भवन जिला कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से वार्ता करते हुए कही। डोटासरा इंडिया एलाइंस गठबंधन में सीकर लोकसभा सीट से माकपा प्रत्याशी अमराराम के समर्थन में कांग्रेस माकपा की सभा को संबोधित करने आए थे।