कानपुर: जूही में तालाब के गहरे पानी में उतरकर लोगों ने किया बाबा साहब का सम्मान, 25 सालों से लगी है प्रतिमा
भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर सोमवार 3 बजे तालाब के बीच में लगी बाबा साहेब की मूर्ति को दूध से स्नान कराया गया।फिर फूल माला पहनकर सम्मान किया गया 25 सालों से तालाब के बीच में बाबा साहब की प्रतिमा लगी है स्थानीय निवासी विशाल कनौजिया ने बताया कि साल 1993 में लोगों ने बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को स्थापित किया था ।