कानपुर: बर्रा बाईपास पर चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी पर ट्रैक्टर चढ़ाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बर्रा बाईपास पर चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी ने तेज रफ्तार ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की तो ट्रैक्टर चालक ने पुलिसकर्मी पर ही ट्रैक्टर चढ़ा दिया। थाना प्रभारी ने सोमवार शाम 7:00 बजे बताया आरोपी ट्रैक्टर चालक अरमान खान को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।