कानपुर: बिठूर पुलिस ने बुजुर्ग महिला के साथ हुई चेन लूट की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
बिठूर थाने के पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने पोती को स्कूल छोड़ने जा रही बुजुर्ग महिला के साथ हुई चेन लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी ने सोमवार शाम 6:00 बजे बताया चेन लूट करने वाले आरोपी सौरभ गौतम और चेन को खरीदने वाले बदमाश राज वर्मा को गिरफ्तार किया है।दोनों की जेल में दोस्ती हुई थी।