कानपुर: दिव्यांग महागठबंधन ने बैठक की, पेंशन न बढ़ने और नौकरियों में आरक्षण को लेकर जताई नाराजगी
दिव्यांग महागठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार 2:00 बजे शास्त्री नगर के सेंटर पार्क में आयोजित की गई। बैठक में तय किए पिछली वार्ता के निर्णय पर कड़ी आपत्ति जताई गई महागठबंधन के नेता वीरेंद्र कुमार ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को उनका अधिकार नहीं मिल रहा है।