कोईलवर: कोईलवर के गोरिया घाट पर प्रशासन की देखरेख में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कुल्हड़िया की झांकी बनी आकर्षण
कोईलवर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को प्रशासन की देखरेख में कोईलवर के गोरिया घाट पर किया गया। इस दौरान कुल्हड़िया गांव में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से किया गया। विसर्जन के दौरान आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। विसर्जन कार्यक्रम बुधवार की रात करीब 9:30 बजे तक चलता रहा।