पटना ग्रामीण: 17 नवंबर को गांधी मैदान में होगा पुष्पा-2 का ट्रेलर लॉन्च, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बाबू शाही ने दी जानकारी
पटना के गांधी मैदान में 17 नवंबर को पुष्पा-2 का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। इस मौके पर फिल्म के अभिनेता अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी मौजूद रहेगी। फिल्म के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बाबू शाही ने शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे सभी लोगों से इस मौके पर गांधी मैदान में आने की अपील की है।