लखीमपुर: लालपुर में रोजगार देने के नाम पर एक निजी कंपनी ₹12 लाख ठग कर हुई फरार, ठगी का शिकार हुए पीड़ितों ने एसपी से लगाई गुहार
लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के लालपुर में स्थित एक निजी कंपनी आरकेडी प्राइवेट लिमिटेड ने अपना ऑफिस बनाया था। कंपनी में महिला समेत करीब 70 लोग काम करते थे। बीते 3 मई 2024 को कंपनी के लोग ऑफिस बंद करके फरार हो गए हैं। काम करने वाले लोगों को ना ही तनख्वा मिला और ना ही समूह से जुड़ी महिलाओं को पैसा वापस मिला है। ठगी पीड़ितों ने आज एसपी से गुहार लगाई है।