सारवां तीर नगर मुख्य मार्ग डंगाल कुरेवा गांव के समीप तेज गति अनियंत्रित ट्रक के धक्के से ऑटो सवार छात्राएं घायल हो गई परिजनों के पहल पर घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां गंभीर घायल को सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया गया। बीडीओ रजनीश कुमार के पहल पर छात्रा अर्चना को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश कराया गया छात्र के परिजनों ने बीडीओ रजनीश कुमार को साधुवाद दिया।