भादरा: पुलिस थाना गोगामेड़ी में सीएलजी सदस्यों और सुरक्षा सखी सदस्यों की हुई बैठक
भादरा। गोगामेड़ी पुलिस थाना में रविवार शाम डीएसपी कुलदीप चारण के सानिध्य में सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षकों व ग्रामीणों की बैठक हुई। पंचायतीराज चुनाव 2026 और धनतेरस-दीपावली के मद्देनजर शांति, कानून व्यवस्था व सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया गया।