तोकापाल: तोकापाल के छापरभानपुरी और सिरिसगुड़ा में गूंजा टीबी मुक्त भारत का संकल्प, शिविर में 155 ग्रामीणों की हुई आधुनिक जांच
Tokapal, Bastar | Apr 22, 2026 प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत देश को क्षय रोग से मुक्ति दिलाने की दिशा में बुधवार को दोपहर 1 बजे बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड में एक प्रभावी पहल हुई।कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय बसाक के निर्देशन में संचालित '100 दिवसीय टीबी अभियान' के तहत आज जांच शिविर का आयोजन किया गया।