शाजापुर: जिला जेल में पदस्थ महिला आरक्षक के शासकीय आवास से ₹2 लाख की नकदी व सोने-चाँदी के आभूषण हुए चोरी, मामला दर्ज
शाजापुर के लालघाटी क्षेत्र में जेल कर्मचारियों के शासकीय आवास में चोरी की वारदात सामने आई है।जिला जेल में पदस्थ महिला आरक्षक अंजू मार्को के घर से चोर अलमारी के लॉकर से दो लाख रुपए नकद और तीन लाख से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण ले गए।घटना उस समय हुई जब महिला आरक्षक अंजू ड्यूटी पर थीं। वे घर में ताला लगाकर गई थीं।ड्यूटी से लौटने पर उन्हें घर का ताला टूटा मिला।