शाजापुर: विधायक अरुण भीमावद ने रंथभंवर और टांडा पिंदोनिया में लाखों के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन
बेरछा के अंतर्गत ग्राम पंचायत रंथभंवर एवं ग्राम पंचायत टांडा पिंदोनिया में विधायक अरुण भीमावद के हाथों लाखों रुपए की लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन संपन्न हुआ।ग्राम पंचायत रंथभंवर में10लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन एवं ग्राम पंचायत टांडा में15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन विधायक भीमावद के मुख्य आतिथ्य में हुआ।