शाजापुर: ग्राम गोपीपुर में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
शाजापुर जिले की ग्राम पंचायत गोपीपुर में सोमवार को शाम 4: बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर की वार्षिक कार्य योजना 2025-26 के अंतर्गत प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष आनंद कुमार तिवारी के मार्गदर्शन तथा सचिव श्रीमती नमिता बोरासी की अध्यक्षता में संपन्न।