शाजापुर: केंद्रीय दल ने शाजापुर में की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा
चीलर समूह जल प्रदाय योजना का निरीक्षण करने के लिए केन्द्रीय दल आज शाजापुर पहुंचे। दल में नई दिल्ली के सेंट्रल नोडल अधिकारी जल जीवन मिशन हिमांशु रॉय और जल जीवन मिशन से ही तकनीकी अधिकारी मोहम्मद अरशद रहमान शामिल थे। केन्द्रीय दल द्वारा चीलर समूह जल प्रदाय योजना के इंटेकवेल एवं जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी