परसिया: चांदामेटा पंकज स्टेडियम में जगह विवाद पर भाजपा नेताओं का बवाल, एसडीएम ने दशहरा उत्सव का कार्यक्रम रोका
चांदामेटा के पंकज स्टेडियम में मंगलवा रात साढे दस बजे विवाद हुआ। दशहरा उत्सव के कार्यक्रम में जगह को लेकर भाजपा नेत्री ज्योति डेहरिया और उनके साथियों ने विवाद किया। विधायक सोहन बाल्मिक और कांग्रेस के नेताओं की मौजूदगी में गर्मागर्म बहस हुई। SDM SDOP और तहसीलदार भी इस दौरान मौजूद रहे। बाद मेंSDM ने कार्यक्रम को बीच में रोक दिया। बुधवार 5 बजे वीडियो वायरल हुआ।