हरसूद: हरसूद में विधिक साक्षरता शिविर, विद्यार्थियों को अधिकारों व साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई
Harsud, Khandwa | Sep 30, 2026 हरसूद के पटेल मोहल्ला हाईस्कूल में बुधवार 30 सितंबर को नालसा (आपदा पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं) योजना के अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा के अध्यक्ष श्री संजीव श्रीवास्तव तथा तहसील विधिक सेवा समिति हरसूद के अध्यक्ष श्री पुष्पक पाठक के मार्गदर्शन में किया गया।