जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं 77 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
हरदोई। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने मंगलवार को आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 77 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के समाधान में पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता बरतने के निर्देश भी दिए।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित लोगों को राहत प्रदान की। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।