Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
image
image
image

बिलग्राम में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, लिया 2027 का संकल्प हरदोई। बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के बिलग्राम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन मंगलवार को पीडीए एकता दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा 'जीतू पटेल', पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी सईद अहमद तथा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गुड्डू सिंह यादव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र वर्मा 'जीतू पटेल' ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पीडीए की एकता को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाना है। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी मोहम्मद सईद अहमद, नरेंद्र यादव उर्फ गुड्डू यादव, हरपाल यादव, बिहारी लाल यादव, अजबू यादव, सोनू त्रिपाठी, शुगम कटियार, मानसिंह यादव, शाहबाज खान, दिलशाद, फैज रिजवी, ओसामा इराकी, सौरभ वर्मा, मुनेंद्र यादव, पंकज यादव, सरवन यादव, धीरू यादव, प्रिंस यादव, छविराम यादव, सुरेंद्र यादव, रामशरण यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bilgram, Hardoi | Jul 1, 2026

MORE NEWS

थाना अतरौली पुलिस पर प्रार्थना पत्र न लेने व धमकाने का आरोप

थाना अतरौली पुलिस पर प्रार्थना पत्र न लेने व धमकाने का आरोप

Bilgram, Hardoi | Jul 2, 2026

जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं 77 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

हरदोई। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने मंगलवार को आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 77 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के समाधान में पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता बरतने के निर्देश भी दिए।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित लोगों को राहत प्रदान की। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं 77 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश हरदोई। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने मंगलवार को आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 77 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के समाधान में पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता बरतने के निर्देश भी दिए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित लोगों को राहत प्रदान की। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jul 1, 2026

सेवानिवृत्त 9 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान, प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंट कर दी गई विदाई

हरदोई। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए नौ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को मंगलवार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (शाहाबाद) आलोक राज नारायण ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, शॉल और श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर उनके लंबे सेवाकाल और निःस्वार्थ योगदान के लिए सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में निरीक्षक नागरिक पुलिस राजवीर सिंह, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस द्वारिका नाथ मिश्रा, दिलीप कुमार पाण्डेय, प्रभुनाथ प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, निशेन्दु कुमार तिवारी, सूरज प्रसाद, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस श्रीमती मिलन देवी तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कन्हई लाल शामिल रहे।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों की ईमानदार सेवा, समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। इस दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिजन भी मौजूद रहे।

सेवानिवृत्त 9 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान, प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंट कर दी गई विदाई हरदोई। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए नौ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को मंगलवार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (शाहाबाद) आलोक राज नारायण ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, शॉल और श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर उनके लंबे सेवाकाल और निःस्वार्थ योगदान के लिए सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में निरीक्षक नागरिक पुलिस राजवीर सिंह, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस द्वारिका नाथ मिश्रा, दिलीप कुमार पाण्डेय, प्रभुनाथ प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, निशेन्दु कुमार तिवारी, सूरज प्रसाद, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस श्रीमती मिलन देवी तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कन्हई लाल शामिल रहे। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों की ईमानदार सेवा, समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। इस दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिजन भी मौजूद रहे।

Bilgram, Hardoi | Jul 1, 2026

बिलग्राम में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, लिया 2027 का संकल्प हरदोई। बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के बिलग्राम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन मंगलवार को पीडीए एकता दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा 'जीतू पटेल', पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी सईद अहमद तथा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गुड्डू सिंह यादव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र वर्मा 'जीतू पटेल' ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पीडीए की एकता को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाना है। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी मोहम्मद सईद अहमद, नरेंद्र यादव उर्फ गुड्डू यादव, हरपाल यादव, बिहारी लाल यादव, अजबू यादव, सोनू त्रिपाठी, शुगम कटियार, मानसिंह यादव, शाहबाज खान, दिलशाद, फैज रिजवी, ओसामा इराकी, सौरभ वर्मा, मुनेंद्र यादव, पंकज यादव, सरवन यादव, धीरू यादव, प्रिंस यादव, छविराम यादव, सुरेंद्र यादव, रामशरण यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। - Bilgram News