कटोरिया: बेटी होने की मन्नत पूरी होने पर दंड प्रणाम कर बाबाधाम जा रहे शिवभक्त बना है आकर्षण का केंद्र।
Katoria, Banka | Aug 17, 2026 बेटी होने की मन्नत पूरी होने पर सुल्तानगंज से दंड प्रणाम कर बाबाधाम जा रहे एक शिवभक्त कांवरिया पथ पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शिवभक्त को देखने एवं उनके साथ फोटो लेने के लिए कांवरिया एवं स्थानीय लोगों की भीड़ लग रही है। यात्रा के 19वें दिन सोमवार को वे कटोरिया के कोल्हुआ से बाबाधाम की ओर आगे बढ़े।