पन्ना: ग्राम पंचायत पहाड़ीखेरा में भ्रष्टाचार के आरोप, कलेक्टर और सीईओ को सौंपा गया आवेदन
Panna, Panna | Dec 17, 2024 पन्ना जिले की ग्राम पंचायत पहाड़ीखेरा में तालाब, खेल मैदान, चेकडैम और अन्य निर्माण कार्यों में भारी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। स्थानीय पंच, उपसरपंच और पूर्व जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर, सीईओ और एडिशनल सीईओ को शिकायती आवेदन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।