पन्ना: पन्ना टाइगर रिजर्व में हथिनी अनंती ने स्वस्थ मादा शिशु को जन्म दिया, कुनबा बढ़कर 20 हुआ
Panna, Panna | Dec 17, 2024 मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में खुशी का माहौल है, क्योंकि 14 वर्षीय हथिनी अनंती ने हिनौता हाथी कैंप में एक स्वस्थ मादा शिशु को जन्म दिया। यह अनंती का पहला बच्चा है, और इसके साथ ही पन्ना टाइगर रिजर्व में हाथियों का कुनबा बढ़कर 20 हो गया है।