पन्ना: पन्ना में 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला, अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये से अधिक
Panna, Panna | Dec 17, 2024 मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की धरती ने एक बार फिर अमूल्य संपदा का तोहफा दिया है। जिले की कृष्णकल्याणपुर पटी खदान में खुदाई के दौरान किसान मजदूर प्रकाश कुशवाहा को 17 कैरेट 11 सेंट का बेशकीमती हीरा मिला है। इस हीरे की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।