बिहार: हिलसा फतुआ रोड में चंदकुरा पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में बैंक कर्मी की हुई मौत
Bihar, Nalanda | Jun 10, 2024 हिलसा फतुआ रोड स्थित चंदकुरा पेट्रोल पंप के पास दो बाइक में टक्कर हो गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक एकंगरसराय थाना क्षेत्र के निश्चल गंज गांव निवासी स्व सतेंद्र चौधरी के पुत्र राजीव चौधरी है जो फतुआ बंधन बैंक में कार्यरत थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्य घटना स्थल पर पहुचे और पुलिस की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल लाये।