बिहार: समस्ती गांव में गोइठवा नदी के किनारे से मिला नव विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप
Bihar, Nalanda | Jun 10, 2024 दीपनगर थाना क्षेत्र के समस्ती गांव स्थित गोइठवा नदी के किनारे दफन किया गया नव विवाहित के शव को बरामद किया गया। मृतिका की पहचान चकदिलावर गांव निवासी दीनानाथ केवट के पुत्र अर्निका कुमारी के रूप में की गई। मृतिका के परिवार ने बताया दो महीना पूर्व शादी हुआ था, लड़का का किसी और लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके कारण पति और उसके सहयोगी ने मिलकर हत्या कर दिया।