बिहार: विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक से निकाली गई जागरूकता रैली
Bihar, Nalanda | Jun 10, 2024 विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक से जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली को नालंदा के सिविल सर्जन और अस्पताल उपाधीक्षक द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर सिविल सर्जन ने कहा रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है। रक्तदान से लोगों को जान बचाई जाती है इस लिए हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक वार रक्त दान जरूर करना चाहिए