बिहार: मसिंगपुर गांव से 4 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Jun 10, 2024 तेल्हाडा थाना क्षेत्र के मसिंगपुर गांव से 4 लीटर देसी शराब के साथ बंसी पासवान के पुत्र बालेश्वर पासवान को पुलिस में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में तेल्हाडा थाना प्रभारी जेपी ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गांव में छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान बालेश्वर प्रसाद के घर के बगल से चार लीटर देसी शराब बरामद किया गया।