भारी बारिश के बीच चोरों का दुस्साहस, शंकर बाजार से ई-रिक्शा चोरी
चित्रकूट। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए ई-रिक्शा चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। मामला कर्वी कोतवाली क्षेत्र के शंकर बाजार का बताया जा रहा है।
प्रयागराज रोड निवासी राजकिशोर शिवहरे का ई-रिक्शा रात्रि के समय शंकर बाजार से चोर लेकर फरार हो गए। सुबह ई-रिक्शा गायब मिलने पर पीड़ित ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
इसके बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटना की जानकारी जुटाने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। बारिश के बीच हुई चोरी की इस घटना से क्षेत्र में लोगों में चिंता का माहौल है।
पीड़ित ने पुलिस से ई-रिक्शा बरामद करने और चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।