#Balrampur ! थाना समाधान दिवस: जमीनी विवादों का मौके पर जाकर निपटाएं संयुक्त टीमें - जिलाधिकारी
डीएम व एसपी ने तुलसीपुर थाने में सुनीं जनशिकायतें; निस्तारण में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
#बलरामपुर। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित व प्रभावी निस्तारण के लिए शनिवार को थाना तुलसीपुर में 'थाना समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से फरियादियों की शिकायतों को सुना और अधिकारियों को पारदर्शी, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों का निस्तारण महज औपचारिकता न बने, बल्कि फरियादी की वास्तविक समस्या का हल होना चाहिए ताकि उन्हें बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर स्थलीय जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर तत्परता से काम करें और राजस्व से जुड़े मामलों में तहसील प्रशासन से समन्वय बनाकर निस्तारण सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर एसडीएम तुलसीपुर हेमंत गुप्ता, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर तथा राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#Balrampur #dmbalrampur #balrampupolice