बलरामपुर में भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच डायल-112 की PRV गाड़ियां लाउडहेलर से कर रहीं लगातार अनाउंसमेंट, लोगों को सुरक्षित रहने की अपील
बलरामपुर। जनपद में हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर बलरामपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। आमजन की सुरक्षा को लेकर जिलेभर में डायल-112 की सभी PRV वाहनों द्वारा लगातार भ्रमण कर लाउडहेलर के माध्यम से लोगों को सचेत किया जा रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं समस्त क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में प्रभारी डायल-112 निरीक्षक राकेश पाल के नेतृत्व में पुलिस टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हैं।
पुलिस की अपील—सावधान रहें, सुरक्षित रहें
🔹 भारी बारिश और तेज हवाओं के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
🔹 बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मर और टूटे बिजली के तारों से दूर रहें।
🔹 जलभराव वाले क्षेत्रों तथा नदी-नालों के पास जाने से बचें।
🔹 तेज हवा के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें।
🔹 किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 पर सूचना दें।
इसके साथ ही जनपद के सभी थानों की पुलिस टीमें जलभराव वाले क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर रही हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं, जबकि आपदा प्रबंधन टीम को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
बलरामपुर पुलिस की अपील:
अफवाहों पर ध्यान न दें। मौसम को देखते हुए सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें और जरूरत पड़ने पर तत्काल डायल-112 से सहायता लें।
#Balrampur #BalrampurPolice #HeavyRain #RainAlert #WeatherAlert #UPPolice #Dial112 #Emergency #SafetyFirst #बारिश #भारीबारिश #तेजहवा #बलरामपुर #बलरामपुरपुलिस #सुरक्षितरहें #सतर्करहें #आपदा_प्रबंधन #पुलिस_अलर्ट