घाटीगांव: घाटीगांव हमला मामला: पीड़ित बोला- न्याय नहीं मिल रहा, बनाया जा रहा है दबाव
ग्वालियर के घाटीगांव थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि गंभीर हमला होने के बावजूद पुलिस ने मामूली धाराओं में एफआईआर दर्ज की और समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।