शिवपुरी नगर: पचीपुरा और बेरबावड़ी गांव के बीच 2 बाइकों की हुई भिड़ंत, हादसे में तीन लोग घायल
अशोक जाटव निवासी बैराड़ ने बताया कि वह अपनी पत्नी सीमा के साथ बेटे गौरव का इलाज कराने शिवपुरी जा रहा था तभी पचीपुरा और बेरबावड़ी गांव के बीच सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसकी पत्नी और बेटे को भी चोटें आई जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।