कांके: रांची के सदर थाना क्षेत्र में महिला से चेन छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
Kanke, Ranchi | Aug 5, 2025 रांची के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एक महिला से चेन छिनतई की घटना हुई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस आस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान हो सके। मिली जानकारी के अनुसार महिला से चेन छिनतई की घटना को दो बाइक सवार अपराधियों ने अंजाम दिया है।