कांके: रांची के पहाड़ी मंदिर में सावन के चौथे सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंदिर परिसर बोल बम से गूंजा
Kanke, Ranchi | Aug 4, 2025 रांची के पहाड़ी मंदिर में सोमवार सुबह करीब 10 बजे से सावन के चौथे सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर बोल बम से गूंज रहा है और शिवभक्त लंबी कतारों में लगकर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित कर रहे हैं। श्रद्धालुओं में चौथे सोमवारी को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।