कांके: शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए झारखंड विधानसभा में लाया जाएगा, भारी संख्या में लोग मौजूद
Kanke, Ranchi | Aug 5, 2025 झारखंड विधानसभा में अंतिम दर्शन के लिए शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर लाया जाएगा। इस मौके पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे काफी संख्या में लोग मौजूद हैं। विधानसभा में नेताओं और जनता द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। बता दें कि शिबू सोरेन का निधन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद हो गया था।