खरसिया: खरसिया में 20 साल पुरानी गुरु सम्मान परंपरा फिर जीवंत, उमेश पटेल ने शिक्षकों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
शिक्षक दिवस पर खरसिया में नंदकुमार पटेल द्वारा करीब बीस साल पहले शुरू की गई सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान की परंपरा जारी रही। उमेश पटेल ने तेतला, नंदेली और मदनपुर में वयोवृद्ध शिक्षकों का सम्मान कर उनके चरण स्पर्श किए और आशीर्वाद लिया।