खरसिया: दर्रामुड़ा में जल जीवन मिशन फेल, टंकी बनी लेकिन बूंद भर पानी नहीं पहुंचा
रायगढ़ जिले के ग्राम दर्रामुड़ा में जल जीवन मिशन के तहत टंकी और पाइपलाइन निर्माण के बावजूद पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। बोर पंप सूखने से योजना ठप पड़ी है। ग्रामीणों ने जनदर्शन में शिकायत देकर जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।