भदेसर: चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया में सांवलिया सेठ के भंडार की पहले चरण की गिनती पूरी, 7 करोड़ 53 लाख 60 हजार रुपये मिले
गुरुवार रात 8 बजे मिली जानकारी के मुताबिक मंडफिया स्थित भगवान सांवलिया सेठ मंदिर का मासिक दानपात्र राजभोग आरती के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। पहले चरण की गणना में 7 करोड़ 53 लाख 60 हजार रुपये की चढ़ावा राशि प्राप्त हुई। गणना के दौरान मंदिर मंडल के अधिकारी, पदाधिकारी, कर्मचारी और बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। CCTV और वीडियो कैमरों की निगरानी में गणना प