गुरुवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चूरू शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र के पंखा सर्किल के पास सड़क हादसा हो गया। बोर्ड परीक्षा देकर घर लौट रहा छात्र बाइक से सड़क पार कर रही विवाहिता से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को गवर्नमेंट डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है