घाघरा: डुको ग्राम निवासी युवक ने पुटो स्कूल के पास मोटरसाइकिल लूट की घाघरा थाना में लिखित शिकायत की
Ghaghra, Gumla | Sep 12, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के पुटो स्कूल के समीप डुको ग्राम निवासी युवक रामचंद्र लोहरा ने अपने अपाची मोटरसाइकिल को तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लूटे जाने का आरोप लगाते हुए घाघरा थाना में लिखित आवेदन दिया है।वही रामचंद्र लोहरा ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने गांव से मोटरसाइकिल अपाची पर लेकर सिसई मोबाइल बनवाने के लिए गया था।जिसके बाद वह शाम को घर लौट रहा था।