अतर्रा: पुनाहुर गाँव में बिजली के तार से चिपके दो भाइयों की पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
Atarra, Banda | Aug 9, 2026 बिजली के तार से चिपके दो भाइयों की पुलिसकर्मियों ने बचाई जान बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव में थाना दिवस की शिकायत की जांच करने पहुंचे दो पुलिसकर्मियों ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए बिजली के करंट की चपेट में आए दो बच्चों की जान बचा ली। दोनों बच्चों को तत्काल सीएचसी बिसंडा ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई