गिधौर: बंधौरा गांव में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, विधवा महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी मिली
Gidhaur, Jamui | Jul 11, 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को 1 बजे गिद्धौर प्रखंड की मौरा पंचायत के बंधौरा गांव में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पैनल अधिवक्ता पंकज कुमार शर्मा और पारा विधिक सेवक प्रफुल्ल कुमार ने वृद्ध आश्रम व आश्रय गृह में रह रही विधवा महिलाओं के लिए उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी।