मिर्ज़ापुर: केबीपीजी कॉलेज मुसफ्फरगंज में 1874 छात्र-छात्राओं को मिला स्मार्टफोन, स्मार्टफोन पाते ही छात्र-छात्राओं के खिल उठे चेहरे
केबीपीजी कॉलेज मुसफ्फरगंज में 1874 छात्र-छात्राओं को शनिवार की दोपहर एक बजे स्मार्ट फोन प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया और अपना दल एस के जिलाध्यक्ष राम लौटन बिंद शामिल हुए। स्मार्ट फोन पाते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह समेत अन्य लोग मंच पर मौजूद रहे।