मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाने के संकठा देवी मंदिर के सामने रेल पटरी के किनारे सौच करने गए युवक की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मृत्यु
झारखंड से कालीन मजदूर शिवपुरी कोईरान बस्ती में रहकर मजदूरी करते हैं। शुक्रवार की शाम 7:00 बजे मजदूरी कर खाली होने के बाद विंध्याचल थाना क्षेत्र के मंदिर के ठीक सामने नई रेल पटरी पर सौच के लिए जा रहे थे। जाते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से गुलाम अहमद अली उम्र 28 साल जिला गढ़वा झारखंड की मौके पर मौत हो गई।